डिप्टी रेंजर के पोते की गड्ढे में गिरकर मौत..कुछ दिनों पहले ही मनाया था परिवार ने धूमधाम से बर्थडे....
जीपीएम 20 जनवरी 2022। बाउंड्री बाल के लिये खोदे गए गढ्ढे में गिर कर दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। बच्चा डिप्टी रेंजर का पोता था,जो कि फारेस्ट कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था।
जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले के गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की कालोनी हैं। डिप्टी रेंजर मनोज शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र मीनू शर्मा की दो संताने हैं, जिनमे से एक 5 वर्षीय लड़की और एक दो वर्ष एक महीने का लड़का हैं। इनके क्वार्टर के पीछे वन विभाग कालोनी को घेरा करने के लिये बाउंड्री बाल बना रहा हैं। बाउंड्री बाल बनाने के लिये गड्ढा खोद कर ठेकेदार द्वारा तीन माह से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया हैं। उक्त गड्ढे में बारिश के पानी के अलावा आस पास के मकानों का निस्तारी पानी भी जा कर जमा होता हैं।
कल शाम को 6 बजे के लगभग डिप्टी रेंजर का दो वर्षीय पोता खेलते खेलते कुत्ते के बच्चो का पीछा करते करते घर के पीछे चला गया। वहां बने गड्ढे में बच्चा गिर पड़ा। कुछ देर तक बच्चे के दिखाई नही देने पर परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की। तब गड्ढे के पास बच्चे का चप्पल दिखाई दिया। तब जा कर गड्ढे में देखा गया। गड्ढे में काई व कचरा जमा होने से कुछ दिखाई नही दिया,पर हाथ डाल कर खोजने से बच्चा बाहर आ गया। परिजन बच्चे को लेकर तत्काल अस्पताल पहुँचे। पर वहां डाक्टरो ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पिछले माह ही बच्चे का दूसरा जन्मदिन परिवार ने मनाया था।
मामले में गौरेला टीआई युवराज तिवारी ने बताया कि" शाम के तकरीबन 6 से 7 के बीच बच्चा पानी भरे गड्ढे में गिर गया था। जिसको निकाल कर तत्काल परिजनों के द्वारा अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया"