CM Vishnudeo Sai: हफ्ते में दो-से-तीन दिन मंत्रालय में बैठेंगे CM विष्णुदेव, होंगे अब ताबड़तोड़ फैसले, ट्रांसफर और पोस्टिंग

CM Vishnudeo Sai: लोकसभा चुनाव 2024 में करीब तीन महीने व्यस्त रहने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब एक्शन में नजर आएंगे। कल 11 जून से मीटिंगों और समीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा।

Update: 2024-06-10 10:08 GMT

CM Vishnudeo Sai: रायपुर। तीन दिन के दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब से कुछ देर पहले रायपुर लौट आए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि सुशासन उनकी सरकार का मुख्य ध्येय होगा, इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश होगा कि छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे।

जाहिर है, लोकसभा चुनाव खतम होने और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मोदी कैबिनेट 3.0 के शपथ ग्रहण से लौटने के बाद सरकार के कामकाजों में अब तेजी आएगी। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता की वजह से सरकार में कामकाज की गतिविधियां एकदम से ठहर गईं थीं। चुनाव आयोग ने 6 जून को आचार संहिता का ब्रेक हटा लिया। मगर इसके दो दिन बाद मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए। बीजेपी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाई थी।

मंत्रियों के विभागों का रिव्यू

मुख्यमंत्री मंत्रियों को रिचार्ज करने के लिए उनके विभागों की समीक्षा करने जा रहे हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को इसके निर्देश दिए जा चुके हैं। खबर है, दो-एक दिन में विभागों की समीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। मुख्यमंत्री इस दौरान मंत्रियों का प्रेजेंटेशन देखेंगे। मंत्रियों को टास्क भी दिए जाएंगे कि विभाग की योजनाओं को कैसे हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

मंत्रालय में बैठेंगे दो-से-तीन दिन

पिछली सरकार में सरकार मुख्यमंत्री निवास और मंत्रियों के आवास से चलती थी। कोविड के बाद मंत्रालय में एक भी कैबिनेट की बैठक नहीं हुई और न ही मुख्यमंत्री वहां गए। मगर सीएम विष्णुदेव साय के बारे में मालूम पड़ा है कि वे सप्ताह में दो-से-तीन दिन मंत्रालय में बैठेंगे। अगर कोई दौरा या फिर व्यस्त कार्यक्रम रहा तभी इसमें ब्रेक आएगा। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मंत्रालय में बैठकर सिस्टम को रिचार्ज करना चाहता है।

ताबड़तोड़ फैसले, घोषणाएं

अब मीटिंगों का दौर शुरू होने के साथ ही सरकार में ताबड़तोड़ फैसले होंगे। आचार संहिता के दौरान सरकारी मशीनरा होम वर्क कर रही थी, कई फैसलों का ड्राफ्ट भी तैयार है, मगर चुनाव आयोग की ब्रेकर की वजह से उसका ऐलान नहीं किया जा रहा था। मगर अब कई फैसले अब पब्लिक डोमेर पर नजर आएंगे। जनता से जुड़ी कुछ अहम घोषणाओं का आगाज भी विष्णुदेव सरकार कर सकती है।

ट्रांसफर, पोस्टिंग भी

लोकसभा चुनाव के आचार संहिता प्रभावशील होने के दिन 16 मार्च 2024 को विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में ट्रासंफर किए गए थे। मगर उसमें राजस्व जैसे कई विभागों में उस स्तर पर तबादले नहीं हुए, जैसा होना चाहिए। अब राजस्व विभाग समेत कई विभागों मेंं जरूरी ट्रांफसर पर मुहर लगाया जाएगा। आचार संहिता समाप्त होते ही विभागों से समन्वय में फाइलें भेजी जानी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री समन्वय के प्रमुख होते हैं।

Tags:    

Similar News