छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा एसोसिएशन ने सीएम भूपेश से की मुलाकात, DA-HRA में वृद्धि पर धन्यवाद ज्ञापित किया
रायपुर। CGSPS एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य मुलाकात की गई। जिसमें की एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए )बढ़ाने, HRA में वृद्धि करने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
एसोसिएशन के सम्बंध में अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया गया।
जिसपर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रशन्नता ज़ाहिर करते हुए सभी को बेहतर ड्यूटी करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
उक्त सौजन्य मुलाकात में निम्न में पदाधिकारी उपस्थित रहे...ओमप्रकाश शर्मा, तारकेश्वर पटेल, अर्चना झा, अमृता सोरी, सुखनंदन राठौर, जयप्रकाश बढ़ाई, पंकज शुक्ला, अभिषेक माहेश्वरी, सुशील नायक, धीरेंद्र पटेल, आकाश राव गिरेपुंजे, पितांबर सिंह पटेल, उदयन बेहार, जितेंद्र चंद्राकर, मनोज ध्रुव, दिनेश सिन्हा, योगेश साहू, कल्पना वर्मा, ललिता मेहर, सोहन सिंह ठाकुर, गुरुनारायण प्रधान, सुमीत गुप्ता शामिल रहे।