CG-गोली मारकर महिला की हत्या...परिजन गए थे बाहर, लौटे तो कमरे में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी....

Update: 2022-01-22 11:58 GMT

कबीरधाम 22 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ बीके कबीरधाम जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से पुलिस को देशी कट्टा भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के सनकपाट इलाके की है। शुक्रवार की रात सरिता काठले 30 वर्ष अपने घर पर अकेली थी। घर के अन्य सदस्य जब रात में लौटे तो महिला की लाश कमरे में पड़ी हुई थी और पेट से काफी खून बह रहा था, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। महिला को गोली किसने मारी और इस घटना की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News