CG News-दर्दनाक घटना: निगम टीम के सामने महिला ने पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, वीडियो इतना भयानक कि दिखा नहीं सकते

npg.news

Update: 2022-12-29 15:13 GMT

Crime News

NPG ब्यूरो

राजनांदगांव। अटल आवास में अनाधिकृत कब्जा खाली करवाने गए निगम टीम के सामने महिला ने खुद को आग लगा ली। लोगो ने किसी तरह आग बुझा कर महिला को मेडिकल कालेज अस्प्ताल में भर्ती करवाया। जहां महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने लखोली में अटल आवास बनवाया है। यहां के मकानों में कई लोग बिना एलॉटमेंट के बेजा कब्जा कर रह रहे थे। जिन्हें निगम के अधिकारियों ने पूर्व में ही खाली करने की समझाइश दी थी। पर मकान नही खाली होने पर नोटिस जारी किया गया था। जिसके बावजूद भी लोगो ने मकानों में कब्जा नही छोड़ा। जिसके चलते निगम ने बेदखली नोटिस जारी किया था। पर मकान खाली नही होने पर आज लखोली अटल आवास में निगम अमला मकान खाली करवाने पहुँचा था।


यहाँ यास्मीन बेगम (49) भी अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ एक मकान में कब्जा कर रह रही थी। इस दौरान उसने घर खाली करवाने का विरोध किया। पर निगम टीम ने महिला के घर को सील कर दिया। जिससे नाराज महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली।



महिला के आग लगाने से मौके पर हड़कंप मच गया और निगम के अधिकारी वहां से नदारद हो गए। आस पास के लोगो ने किसी तरह आग बुझाया और उसे मेडिकल कालेज अस्प्ताल राजनांदगांव ले कर गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहले मौके पर फिर अस्प्ताल पहुँची पर महिला की स्थिति को देखते हुए उसका बयान दर्ज नही किया जा सका। आस पास के लोगो का कहना था कि निगम के ही एक कर्मचारी ने 30 हजार रुपये लेकर मकान पर कब्जा करवाया था। जिसकी मौखिक सूचना महिला ने निगम अधिकारियों को भी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 


Tags:    

Similar News