CG News-बिग ब्रेकिंग: एक्सीडेंट में छह की मौत: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौत, कई घायल

Update: 2022-11-22 11:43 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र आंध्रप्रदेश में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। ये हादसा उस दौरान हुआ जब मिनी वैन में दर्शन कर एक परिवार छत्तीसगढ़ लौट रहा था, तभी मालवाहक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना छत्‍तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर की है। मालवाहक ट्रक और मिनी वैन के बीच टक्‍कर में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। सुकमा के रहने वाले कुछ लोग तेलंगाना में राम मंदिर दर्शन करने गए थे। आज सभी वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

इस सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क दुर्घटना बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग की है।

Tags:    

Similar News