CG में 'ऑपरेशन गरुड़': आईजी आरिफ शेख के इस अभियान में फंसे 521 आरोपी, कार्रवाई से बदमाशों की उड़ी नींद...

Update: 2022-12-31 13:40 GMT
CG में ऑपरेशन गरुड़: आईजी आरिफ शेख के इस अभियान में फंसे 521 आरोपी, कार्रवाई से बदमाशों की उड़ी नींद...
  • whatsapp icon

रायपुर। आईजीपी रायपुर रेंज आरिफ हुसैन शेख के द्वारा लांच किए गए ऑपरेशन गरुड़ ने अपराधियो की नींद उड़ा दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या से पहली रात चलाये गए ऑपरेशन गरुण में 521 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, रेंज आईजी आरिफ शेख ने अधिक से अधिक आरोपियो की गिरफ्तारी पर फोकस कर नए साल के आगमन से पहले ही आरोपियो की नींद उड़ा दी है। रेंज के जिलों धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद व बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षकों से समन्वय स्थापित कर उन्हें निर्देशित करते हुए आईजीपी शेख ने 30 दिसंबर की रात ऑपरेशन गरुण चलाया। जिसमे एक ही रात में 511 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

आईजी के इस अभियान से साल की शुरुवात होने से पहले ही अपराधियों में दहशत का माहौल है। अभियान के तहत सबसे अधिक गिरफ्तारियां धमतरी जिले में 211 आरोपियो की हुई। पुलिस ने ऑपरेशन गरुण के तहत अभियान चला कर पूरे रेंज में स्थायी वारंटी, फरार आरोपी, आर्म्स एक्ट,आबकारी एक्ट जुआ सट्टा के आरोपियो समेत कुल 521 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

इस अभियान के तहत जिला धमतरी में कुल 211 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 11 स्थायी वारंट, गिरफ्तारी वारंट: 40 तामिल किया गया तथा सट्टा/जुआ एक्ट के तहत कुल 9 प्रकरणों में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 6,700 रूपये जप्त किया गया एवं आबकारी एक्ट में 6 प्रकरणों में कुल 20 लीटर अवैध शराब कीमती 12,000/- रूपये जप्त कर 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, आर्म्स में 5 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिले में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 107/116 जा.फौ. में 130 व्यक्ति,151 जा.फौ.में 101 व्यक्ति,110 जा.फौ.में 05 व्यक्ति कुल 135 कार्यवाही कर 135 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार धमतरी जिले में कुल 211व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है

जिला महासमुंद में कुल 137 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 50 स्थायी वारंट, 58 गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया तथा जुआ एक्ट के तहत कुल 4 प्रकरण में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 9,440/- रूपये जप्त किया गया, इसी प्रकार टाटा एस वाहन में परिवहन कर लायी जा रहीं मध्य-प्रदेश में निर्मित 135 लीटर (कीमत 2,00,000/- रूपये) सहित कुल 195 लीटर अवैध शराब कीमती 2.12 लाख रूपये जप्त कर कुल 11 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों को एवं प्रतिबंधक धाराओं के तहत 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला गरियाबंद में कुल 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 20 स्थायी वारंट, 30 गिरफ्तारी वारंट तामिल तथा आपराधिक प्रकरण में फरार 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं 3 लीटर अवैध शराब जप्त कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार जिला बलौदा बाजार में कुल 155 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 47 स्थायी वारंट, 96 गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया तथा आपराधिक प्रकरण में फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 59.160 लीटर अवैध शराब कीमती 1,25,000 रूपये जप्त कर कुल 2 प्रकरणों में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिले में प्रतिबंधक धाराओं के तहत कुल 33 कार्यवाही कर 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Tags:    

Similar News