CG में जेल ब्रेक ब्रेकिंग: जिला जेल से हत्या और रेप के दो आरोपी जेल की दीवार फांद भागे, सायरन बजने के बाद पुलिस हरकत में

Update: 2022-12-05 04:10 GMT

CG में जेल ब्रेक ब्रेकिंग: जिला जेल से हत्या और रेप के दो आरोपी जेल की दीवार फांद भागे, सायरन बजने के बाद पुलिस हरकत में

NPG न्यूज

जशपुर। जिला जेल जशपुर में आज तड़के दो कैदी जेल की दीवार फांद फरार हो गए। इनमें से एक हत्या का विचाराधीन मुजरिम था तो दूसरा दुष्कर्म का।

सुबह सात बजे कैदियों की गिनती के दौरान दोनों के गायब होने की जानकारी मिली तो जेल पुलिस ने सायरन बजाया। सायरन की आवाज सुन पुलिस मौके पर पहुंची।


अभी ये पता नहीं चल सका है कि दोनों कैदी जेल फांदकर कब भागे। पुलिस ने शहर के चारो तरफ नाकेबंदी कर दी है।

इससे पहले जशपुर जेल में 2008 में भी जेल ब्रेक की घटना हुई थी, तब सात कैदी दीवार फांद फरार हो गए थे।


आज भागे कैदी का नाम कपिल भगत/रामसेवक राम, सोगड़ा,चौकी मनोरा 376 पॉक्सो एक्ट और

ललित राम/बंधा राम, उम्र -23 वर्ष, सर्करा थाना तुमला 302 का आरोपी है।

पता चला है, जेल प्रशासन ने तड़के खाना बनाने की तैयारी शुरू की थी और इन बंदियों को बाहर निकाला था।अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों बंदी जेल के सामने कॉर्नर की दीवार फांद कर फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों विचाराधीन बंदी गंभीर अपराधी थे विचाराधीन बंदियों में फरार हुए आरोपियों के विरुद्ध जेल प्रशासन एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच में जुटा हुआ है वही पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है।

Similar News