CG हेड कॉन्स्टेबल सहित 2 सस्पेंड: चलती ट्रेन से कैदी फरार, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Update: 2023-01-10 09:30 GMT

POLICE CG

बिलासपुर। चलती ट्रेन से कैदी फरार होने के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित जवानों में प्रधान आरक्षक देवचारण मरावी औऱ आरक्षक विकास कुर्रे शामिल है।

बता दें, 4 जनवरी को दुर्ग से आजीवन कारावास के कैदी सुनील उर्फ बलिकरन साहू को पेशी के बाद बिलासपुर लाया जा रहा था। इस दौरान कैदी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया है। देखें नीचे आदेश



 


Tags:    

Similar News