CG Durg News- बच्चों से भरी ई-रिक्शा पलटी, 9 बच्चे घायल, गृहमंत्री बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे

Update: 2023-08-22 07:00 GMT

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्कूली छात्रों से भरी ई-रिक्शा पलट गई। घटना में 9 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गृह मंत्री बच्चो से मिलने अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए हैं। घटना अंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मोहंदीपार निकुम के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर एक ई रिक्शा निकला था। इस दौरान अंडा के तिरगा गांव में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चों का उपचार जारी है।

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। सभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Gariaband News: स्कूल बस पलटी, छुट्टी के बाद लौट रहे थे विद्यार्थी घर, तभी हुआ हादसा, परिजनों का हंगामा...

गरियाबंद। देवभोग के गिरसूल गांव के पास स्कूली बस पलट गई। हादसे की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बस से बच्चों को निकाला। हादसे में दो से तीन बच्चों को मामूली चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी न्यूज़..

BEO समेत छह कर्मचारी सस्पेंड, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, देखिए स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश

रायपुर। आर्थिक गड़बड़ी के केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने आज बीईओ समेत आधा दर्जन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Full View

Tags:    

Similar News