CG-बाल आश्रम में बलात्कार: 14 साल की बालिका से आश्रम के कर्मचारी ने किया रेप, हुई प्रेग्नेंट... मची सनसनी....

Update: 2022-11-02 03:01 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर। बाल आश्रम में 14 साल की बालिका से रेप के बाद प्रेग्नेंट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बाल आश्रम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। घटना माना थाना क्षेत्र स्थित SOS बाल आश्रम की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जून 2021 की है। 14 साल की बालिका के साथ आश्रम के ही कर्मचारी अंजनी शुक्ला ने बलात्कार किया था। इस घटना के बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई थी। इस मामले में नवम्बर 2021 को एफआईआर दर्ज करवाई गई, जिसके बाद माना पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इधर इस घटना के बाद SOS बाल आश्रम की फजीहत ना हो इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों ने इस घटना को दबाये रखा। कानों कान इतनी बड़ी घटना को बाहर नहीं आने दिया गया। जानकारी मिली हैं कि इतनी बड़ी घटना बाहर नहीं आई इसलिए इस मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल अब ये जानकारी बाहर आ चुकी है, अब देखना होगा कि आगे इस मामले में दोषी अधिकारियों पर किस तरह की कार्रवाई होती है।

Tags:    

Similar News