Breaking News: छत्तीसगढ़ में देश का 56वां टाइगर रिजर्व अधिसूचित: केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके दी जानकारी

Breaking News:

Update: 2024-11-18 15:39 GMT
Breaking News: छत्तीसगढ़ में देश का 56वां टाइगर रिजर्व अधिसूचित: केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके दी जानकारी
  • whatsapp icon

Breaking News: रायपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश के 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किए जाने की जानकारी राष्ट्र को दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा, "भारत बाघ संरक्षण में नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है, इसी क्रम में हमने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।"

Tags:    

Similar News