Bilaspur News: बिलासपुर नगर निगम में इस बार 4 लाख 93,122 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Bilaspur News: नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मौजूदा दौर में प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर है। हालांकि अभी राजनीतिक दलों में किसी तरह की कोई सियासी हलचल नजर नहीं आ रही है। माना जा रहा है कि दीपावली त्योहार मनाने के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ेगी। बहरहाल बुधवार को जिले के छह नगरीय निकायों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। प्रारंभिक प्रकाशन के अनुसार बिलासपुर नगर निगम में इस बार 4 लाख 93,122 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Update: 2024-10-16 13:15 GMT

Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में इस बार 4 लाख 93,122 मतदाता नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है, इस बार महापौर का चुनावी प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। मतलब ये कि मतदाता अपने महापौर का चुनाव खुद करेंगे। अगर ऐसे हुआ तो प्रत्येक मतदाता को इस बार दो वोट देने होंगे। पहला वोट महापौर के लिए और दूसरा वोट अपने वार्ड के पार्षद के लिए। बहरहाल मौजूदा दौर में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। सियासी सरगर्मी कहीं से भी नजर नहीं आ रही है।

बुधवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के सभी छह नगरीय चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया है। प्रारंभिक प्रकाशन में मतदाताओं के जो आांकड़े सामने आए है उसके हिसाब से इस बार 4 लाख 93,122 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह प्रारंभिक प्रकाशन है। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने दावा आपत्ति मंगाई है। पेश होने वाले दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिस तरह से नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है,माना जा रहा है कि निकाय चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। प्रशासनिक तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां बहरहाल नहीं के बराबर है। सत्ता और विपक्ष दोनों ही दलों की ओर से दावेदारों की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। दीपावली त्योहार के बाद सियासी हलचल बढ़ेगी। इसी के साथ ही माहौल भी बनेगा। देखें जिले के सभी छह निकायों में महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या।

Tags:    

Similar News