Balodabazar Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पांच की मौत, तेज रफ़्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर

Balodabazar Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक्सीडेंट के बाद अब बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सीड़ेंट में पांच लोगों की मौत हो गई।

Update: 2026-03-06 07:55 GMT

Balodabazar Accident: जशपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में बस सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 10 से एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे।


जानिए पूरी घटना

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के सिमगा क्षेत्र की यह घटना है। रायपुर से आरबीएस की एक बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर के लिए निकली थी। सिमगा क्षेत्र के दलचूरा चौक के पास पहुंची ही थी, इसी बीच सड़क किनारे खड़े यात्रियों को देखकर बस के चालक ने ब्रेक मारा। इसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) ने सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।


हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की टीम भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को बस से निकाला गया। पुलिस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान पांच यात्रियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार जारी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।


सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के चालक को पकड़ा गया। पुलिस की टीम घटना को लेकर बस चालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही दुर्घटना की जांच की जा रही है।


मृतकों में चार ( 01 पुरुष 02 महिला 01 बच्ची, एक अन्य रेफर मरीजों में से मेकाहारा रायपुर में एक और मृत्यु हो गई) की इलाज दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है। सीएचसी सिमगा में 14 लोगों का इलाज जारी है। 3 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है ।

नीचे देखें मृतकों और घायलों की जानकारी 


जशपुर में भी भीषण सड़क हादसा

घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा की है। दो दर्जन यात्रियों से भरी बस झारखंड से जशपुर के कुनकुरी जा रही थी। इसी दौरान तपकरा थाना क्षेत्र के गोडअंबा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। बस हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। बस पूरी तरह क्षतिग्रसत हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News