Balod News: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस तलाश में जुटी

Update: 2023-06-08 15:59 GMT

बालोद। बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में हुए सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत हो गई। बाइक पर सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से शिक्षक के शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर स्थित गांव चिटौद ( जिला बालोद) में बरडिया राइस मिल के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे शव के परखच्चे उड़ गए। शव की शिनाख्त धमतरी के गुजराती कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार पिता केजुराम ध्रुव के रूप में हुई। श्रवण कुमार कोंडागांव के केशकाल विकासखंड के बनियागांव शासकीय स्कूल में शिक्षक थे। वे स्कूल के काम से केशकाल बीईओ ऑफिस गए हुए थे। वापसी में वह हादसे का शिकार हो गए।

मृतक शिक्षक भखारा के मोखा गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वह सेवा से निलंबित चल रहे थे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। 


Tags:    

Similar News