Amravati Road Accident : 70 फीट गहरी खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, 10 से ज्यादा घायल...

Amravati Road Accident : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर धारणी तालुका के पास करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में 10 से 12 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

Update: 2026-02-23 02:09 GMT

Amravati Road Accident : 70 फीट गहरी खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, 10 से ज्यादा घायल...

Amravati Road Accident : अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवार उजड़ गया. मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर करीब 60 से 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से 12 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा धारणी तालुका के रानी गांव घाट के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे, जो बेल्टलाई से अपने गांव कंजुली की ओर लौट रहे थे. जैसे ही गाड़ी रानी गांव के खतरनाक मोड पर पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. देखते ही देखते वैन सड़क किनारे सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सीधे 60 -70 फीट गहरी खाई में जा समाई.

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

 रेस्क्यू ऑपरेशन 

हादसे की जगह से जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं, वे दिल दहला देने वाले हैं. चारों तरफ मजदूरों का सामान और लहूलुहान शव बिखरे पड़े थे. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार कई मजदूरों की स्थिति चिंताजनक है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

इलाके में पसरा मातम

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में गाड़ी की रफ्तार और घाट का खतरनाक मोड़ हादसे की वजह माने जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2022 में भी हुआ था ऐसा ही बड़ा हादसा 

धारणी तालुका के रानी गांव घाट पर 4 अगस्त 2022 में ऐसा ही भीषण हादसा हुआ था, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था. बुधवार की शाम करीब 7 बजे, मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. इस दर्दनाक दुर्घटना में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आई थीं.

ये सभी मजदूर अकोला जिले के अकोट इलाके के रहने वाले थे, जो अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए धारणी आए हुए थे. हादसे के वक्त वे सुसर्दा गांव के साप्ताहिक बाजार में दिनभर सब्जी बेचने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. जैसे ही उनकी पिकअप वैन रानी गांव के पास घाट के कठिन और खतरनाक मोड़ पर पहुंची थी, चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा था. गाड़ी सीधे नीचे खाई में जा समाई थी, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई थी.

Tags:    

Similar News