3 Percent DA Hike: कर्मचारियों को होली गिफ्ट, सरकार ने महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, कर्मचारियों में खुशी...

3 Percent DA Hike: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Update: 2026-03-02 14:52 GMT

3 Percent DA Hike: भोपाल। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को होली से पहले मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 56 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा। साथ ही जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक एरियर राशि को मई 2026 से छह समान किस्तों में दिया जाएगा। होली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात मिलने पर प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों की होली की खुशी अब दोगुनी हो जाएगी।  

सीएम मोहन यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा 

''आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है।

सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।''

Tags:    

Similar News