बिग न्यूज : 11 साल का लिवजोत देगा 10वीं की बोर्ड परीक्षा…..छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा में रचेगा इतिहास …. IQ टेस्ट पास करने के बाद माशिम ने दी विशेष अनुमति

Update: 2021-02-01 10:37 GMT

दुर्ग 1 फरवरी 2021। 11 साल का लिवजोत 10वीं का बोर्ड इम्तिहान देगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस होनहार बच्चे क परीक्षा में शामिल होने विशेष अनुमति दे दी है। कड़े इम्तिहान और टेस्ट में लिवजोत को आजमाने के बाद माशिम ने इसकी अनुमति दी है। लिवजोत सिंह अरोरा अगर 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर जाता है, तो छत्तीसगढ़ के इतिहास में वो सबसे कम उम्र में बोर्ड परीक्षा पास करने वाला होनहार होगा। हालांकि इससे पहले देश के इतिहास में बिहार और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में इससे भी कम उम्र के बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा पास कर कीर्तिमान रचा है।

इससे पहले साल 2013 में भी माध्यमिक शिक्षा मंड्ल ने एक ऐसे ही बच्चे को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की विशेष अनुमति दी थी, लेकिन उस बच्चे की उम्र 12 साल 9 महीने की थी। इससे पहले बिहार में 9 साल, तेलंगाना 9 साल, मणिपुर में 12 साल के बच्चे ने बोर्ड परीक्षा पास कर कीर्तिमान रच दिखाया है।

5वीं में पढ़ता है लिवजोत

11 साल 4 महीने का लिवजोत अभी दुर्ग में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। पढ़ने में बेहद तेज लिवजोत को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की विशेष अनुमति देने के लिए लिवजोत के पिता गुरविंदर सिंह अरोरा ने माशिम में आवेदन दिया था। जिसके बाद बोर्ड ने बच्चे का आईक्यू टेस्ट कराने का फैसला लिया। दुर्ग के शासकीय अस्पताल में कराये गये टेस्ट में उसका आईक्यू 16 साल के बच्चे से भी ज्यादा था। जिसके बाद बोर्ड ने बच्चे को परीक्षा में शामिल होने की विशेष अनुति दे दी । अब लिवजोत 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठेगा।

 

Tags:    

Similar News