ट्रिपल मर्डर बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या…. हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका… मृतक में बाप-बेटी और नतनी शामिल ….

Update: 2021-02-02 08:37 GMT

कोरबा 2 फरवरी 2021। कोरबा से एक बड़ी खबर आ रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या बेहद दर्दनाक तरीके से कर दी गयी है। हत्यारों ने तीनों को पत्थर से कुचल-कुचलकर मारा है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतकों में पिता, बेटी और नतीनी शामिल हैं, सभी पहाड़ी कोरबा परिवार से आते थे। पुलिस हत्या के पीछे लेनदेन को वजह बता रही है।

हालांकि हत्या शुक्रवार की देर शाम ही कर दी गयी थी और शव को जंगल में फेंक दिया गया था। ग्रामीणों को आज जब दुर्गंध पता चली, तब जाकर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान 55 वर्षीय झकड़ी राम, 16 वर्षीय ननकी बाई और 4 वर्षीय सत्यवती बाई के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक लेमरू थाना के उपरोड़ा में पुलिस को तीन शव मिलने की सूचना मिली थी पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो तीनों शवों को बुरी तरह से कुचलकर फेंक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक झकड़ी राम सतरेंगा में संतराम यादव के घर पर गाय चराने का काम करता था। शुक्रवार को बाजार से झकड़ी अपनी बेटी और नातिन के साथ लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सतरेंगा के संतराम यादव, अब्दुला जब्बार, अनिल सारथी, परदेशी राम, अनंद दास और उमाशंकर यादव के साथ उसका विवाद हो गया।

विवाद की वजह से सभी मिलकर झकड़ी और उसकी बेटी व नातिक की मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब्दुल जब्बार, अनिल सारथी, उमाशंकर यादव और संतराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। परदेशी दास और अनंत दास फिलहाल फरार बताये जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News