बिग ब्रेकिंग : महापौर चुनाव के पहले बीजेपी ने छोड़ा मैदान….. चुनाव में कांग्रेस को दिया वाकओवर…..रामशरण यादव निर्विरोध चुने गये महापौर…. बीजेपी डरी या फेल हुई रणनीति

Update: 2020-01-04 07:12 GMT

बिलासपुर 4 जनवरी 2020 । रामशरण यादव बिलासपुर के महापौर चुन लिये गये हैं। बीजेपी ने निर्वाचन प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया है। बीजेपी के वाकओवर देने की दशा में अब कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी रामशरण यादव का निर्विरोध महापौर चुनना तय हो गया है। देखा जाये तो संख्याबल के हिसाब से बिलासपुर निगम में कांग्रेस का दबदबा था, लिहाजा रामशरण यादव का नया महापौर बनना बिल्कुल तय था। लेकिन किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि बीजेपी बिल्कुल ही मैदान छोड़ देगी, लेकिन बीजेपी ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में कांग्रेस को वाकओवर दे दिया। आपको बता दें कि बिलासपुर के 70 सीट वाली निगम में कांग्रेस के पास 34 पार्षद थे, जबकि बाद में 3 और निर्दलीय ने भी कांग्रेस को समर्थन दिया था। बहुमत का आंकड़ा पाने के बाद कांग्रेस का महापौर बनना तय था।

 

बिलासपुर में महापौर की सीट सामान्य थी, लिहाजा इस बात की अटकलें थी कि कांग्रेस की सामान्य वर्ग के पार्षद को महापौर बना सकती है, लेकिन कांग्रेस ने रामशरण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया। रामशरण यादव दो बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं सभापति के नाम पर शेख निजामुद्दीन का नाम आगे चल रहा है।पिछली दफा भी रामशरण यादव महापौर पद के प्रत्याशी थे, लेकिन वो बीजेपी के किशोर राय से चुनाव हार गये थे। रामशरण यादव को संगठन का बेहद करीबी माना जाता है, लिहाजा पार्टी ने उन्हें अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। हालांकि बीजेपी भी जरूर गुणा गणित में जुटी हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां अपना महापौर बनाने में कामयाब हो जायेगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण निगम के लिए तेज तर्रार मंत्री रविंद्र चौबे को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। उनकी निगरानी और निर्देश पर ही महापौर प्रत्याशी चुनने की प्रक्रिया पूरी हुई है।

Tags:    

Similar News