बिहार में बड़ा हादसा: मोतिहारी में नाव पलटी..22 डूबे.. 1 का शव बरामद.. शेष की तलाश जारी

Update: 2021-09-26 01:29 GMT

पटना,26 सितंबर 2021। मोतिहारी ज़िले के शिकारगंज थाने के गोढिया गाँव में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। अब तक एक शव मिल चुका है, जबकि शेष की तलाश जारी है।
हादसा तड़के तब हुआ जबकि सिकरहना नदी को पार करने के लिए ग्रामीण नाव पर सवार हुए, नाव में क़रीब पच्चीस लोग सवार थे, नदी के बीच नाव पलट गई।
ज़िला प्रशासन मौक़े पर है, और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य जारी है।

Similar News