ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल बनेंगे भारत के दामाद, मंगेतर विनी रमन से रचाई सगाई…

Update: 2020-03-16 07:48 GMT

नईदिल्ली 16 मार्च 2020। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर से सगाई की है। पिछले महीने अपनी सगाई की जानकारी देने वाले मैक्सवेल ने इस बार भारतीय अंदाज में अपनी मंगेतर विनी रमन से सगाई की है।

विनी रमन ने इस सगाई की तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडिल से शेयर किया है। मैक्सवेल ने भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ कुछ वक्त पहले सगाई की थी और इंस्टाग्राम के जरिए यह खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी।

इस तस्वीर में विनी रमन और ग्लेन मैक्सेवल भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। विनी रमन जहां लहंगा पहनी हैं तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों ने रिश्तों का खुलासा फरवरी में किया था, मैक्सवेल ने जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द शादी प्लान करने जा रहे हैं. विनी रमन ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ”पिछली रात मैंने भारतीय रीती रिवाजों के साथ ग्लेन मैक्सवेल के साथ सगाई की.। मैक्सवेल को बता दिया कि शादी कैसे होने वाली है. सगाई में दोस्त और परिवाले वाले मौजूद थे. फोटोग्राफी शेवान फोटोग्राफी ने की है.”

गौरतलब है कि मैक्सवेल और विनी इससे पहले फरवरी में सगाई कर चुके हैं। मैक्सवेल और विनी साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।बता दें कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने किसी भारतीय लड़की से शादी की है। इससे पहले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट भी मासूम सिंघा से शादी के बंधन में बंधे हैं। साल 2014 में दोनों ने शादी की थी।

Tags:    

Similar News