अनुष्का शर्मा बनी नाई…पति विराट कोहली के किचन की कैंची से काटे बाल….VIDEO VIRAL

Update: 2020-03-28 06:13 GMT

मुंबई 28 मार्च 2020 कोरोना वायरस की वजह से सभी सेलेब्स आइसोलेशन पर हैं। सभी घर पर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वैसे तो सभी सेलेब्स घर बैठकर कुछ न कुछ मजेदार वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कोई वर्कआउट वीडियो शेयर कर रहे हैं तो कोई बर्तन या झाडू लगाते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर सभी चौंक जाएंगे। दरअसल, अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विराट कोहली के बाल काट रही हैं। वीडियो में विराट कहते हैं कि ये शानदार हेयरकट मेरी पत्नी ने किया है। विराट ये भी कहते हैं कि अनुष्का किचन की कैंची से बाल काट रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे दोनों इस मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं।

 

वहीं विराट ने कहा था, ‘घर पर ही रहिए, अपने परिवार को और अपने आप को बचाइये कोरोनावायरस से। घर से निकलकर, मोर्चा बनाकर और शोर मचाकर कोरोनावायरस से जंग हीं जीती जा सकती है। आपकी एक लापरवाही की वजह से हम सबको और पूरे देश को चुकानी एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। 21 दिनों तक घर के अंदर रहिए और देश को बचाइए।’

इसके बाद दोनों साथ में कहते हैं, ‘एकता दिखाइए जीवन और देश बचाइए।’

Similar News