कपिल देव के नए लुक पर अनुपम खेर ने ली चुटकी बोले : कहा- गंजों की महफिल में आपका स्वागत है

Update: 2020-04-22 05:47 GMT

मुंबई 22 अप्रैल 2020 पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के नए लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। उनके नए लुक पर फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं और साथ ही जमकर मीम्स भी बना रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी कपिल के देव के इस नए लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुपम खेर ने कपिल देव का खास क्लब में स्वागत किया है। कोरोना वायरस की वजह से सभी स्पोर्ट्स इवेंट पर ब्रेक लगा हुआ। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। ऐसे में बोरियत को दूर करने के लिए सेलिब्रिटीज भी घर के काम कर कर रहे हैं, नया लुक ले रहे हैं या कुछ नई एक्टिविटी कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद से कई क्रिकेटर अपने लुक के साथ खुद एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। सबसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से बाल कटवाकर अपना लुक चेंज किया। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी खुद अपने बाल काटते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी कुछ दिन पहले अपना सिर शेव कर नया लुक लिया। हालांकि, वॉर्नर ने अपना सिर एक कॉज के लिए शेव किया था।

इन दिग्गजों के बाद अब 1983 में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। कपिल देव ने अपना सिर शेव कर बाल्ड लुक अपना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में फ्रेंच कप दाढ़ी रखी है। कपिल देव के इस लुक पर अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया है।

Similar News