अमर सिंह का निधन : नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, लंबे समय से चल रहे थे बीमार….सिंगापुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस… किडनी हो गयी थी फेल

Update: 2020-08-01 11:31 GMT
अमर सिंह का निधन : नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, लंबे समय से चल रहे थे बीमार….सिंगापुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस… किडनी हो गयी थी फेल
  • whatsapp icon

नयी दिल्ली 1 अगस्त 2020। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह पिछले 6 महीने से सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे।साल 2013 में अमर सिंह की किडनी फेल हो गई थी. इसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।

अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदस्या के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।

अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्तों में थे अमर सिंह
इससे पहले वह 2002 और 2008 में भी राज्यसभा के लिए चुने जाते रहे हैं। एसपी नेता मुलायम सिंह यादव के अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर सिंह के बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी महीने में अमर सिंह ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

Tags:    

Similar News