आइसक्रीम खाते ही एयरहोस्टेस की मौत, 24 घंटे बाद होटल में फंदे से लटका मिला रिश्तेदार का शव… संदिग्ध हालात में मौत पर सड़कों पर उतर गए लोग
नईदिल्ली 5 जुलाई 2021. हरियाणा के गुरुग्राम में नागालौंड की गारो जनजाति के दो लोगों की रहस्यमय हालत में हुई मौत का मामला अब गहरा गया है। मृतकों के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मेघालय के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है। बता दें कि रोजी संगमा सैमुअल संगमा की मौसी थीं और दोनों दिल्ली में एक साथ रहते थे. अब नगालैंड से लेकर असम तक रोजी और सैमुअल संगमा को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है.
पेशे से एयर होस्टेस रोजी संगमा नगालैंड के दीमापुर की रहने वाली थी और दिल्ली के बृजवासन इलाके में अपनी बहन के बेटे के साथ रहती थीं. घटना 23 जून की है जब रोजी संगमा को अचानक हाथ पैर में तेज दर्द होने लगा और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी. इसके बाद रोजी संगमा के बहन के बेटे सैमुअल संगमा ने अपनी मौसी को दिल्ली के एक अस्पताल लेकर गया जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुग्राम के अल्फा अस्पताल में एडमिट करवाया.