गोमती साय के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र, कहा- प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा गणना है क्रमोन्नति का समाधान

Update: 2020-07-29 13:32 GMT

जशपुर 29 जुलाई 2020। प्रदेश के लाखों शिक्षक एलबी संवर्गो के लिए खास खबर है जशपुर नगर से जहाँ छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के प्रयास से सांसद गोमती साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र के माध्यम से उनके घोषणा पत्र अनुसार लगातार 10 वर्षो व उससे अधिक अवधि से सेवा काल पूर्ण कर लिए है और जिन्हें लम्बे समय से पदोन्नति का भी लाभ नही मिला है उन्हें उनके प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा लाभ देते हुए क्रमोन्नत/उच्चत्तर वेतनमान देने की अपील की है। अब ऐसा ही पत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने भी राज्य के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के राज्यपाल महामहिम अनुसूया उईके को भी पत्र लिखकर शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने एलबी संवर्गो को उनके दो वर्ष की सेवा के बाद संविलियन किये जाने से पहले संविलियन नियम में इनकी प्रथम नियुक्तितिथि से सेवा की गणना किये जाने का प्रवधान किया जाना चाहिए।

अपने पत्र के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए लिखा है कि हमारे प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग खासकर सहायक शिक्षक लम्बे समय से पदोन्नति की राह देखते देखते थक गए है इनके अलावा सारे राज्य व केंद्रीय कर्मचारियो को पदोन्नति नही होने पर क्रमोन्नति/उच्चत्तर वेतनमान देने का स्पष्ट प्रवधान है परंतु शिक्षाकर्मियो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है लेकिन इतने लम्बे समय से लागतार एक ही पदों पर कार्य करते रहना और आगे की सेवा व आर्थिक लाभ नही मिलना दुःखद बात है उन्होंने अपने खत में मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल को इस मामले में संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया है।

फेडरेशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर भोय, उपाध्यक्ष शीलसाय टोप्पो,जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुर्रे, जिला सयोंजक नरेंद्र कुमार सोनी ,जोसेफ कुजूर,संजीव टोप्पो ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि उनके द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को आगामी नवम्बर माह में संविलियन प्रक्रिया के साथ संविलियन नियम में आवश्यक संशोधन कर पँचायत विभाग की सेवा को शिक्षा विभाग में गणना कर आगे का सेवा व आर्थिक लाभ देने का एक मुहिम चलाया है इसी प्रकार छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी भेजकर बदले में न्याय की गुहार लगाते हुए अपने जनघोषणा पत्र के क्रमोन्नति वादे को पूरा करने की माँग पत्र के माध्यम से किया है और उम्मीद जताए है कि नवंबर माह उनके अधिकार का माह होगा और वर्षो की आंदोलन,धरना प्रदर्शन से उन्हें मुक्ति मिलेगा।

Tags:    

Similar News