3 महिलाओं का अपहरण : CRPF जवान को छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने किया 3 महिलाओं का अपहरण…..स्वास्थ्य कार्यों से जुड़ी है तीनों महिलाएं…..घायल नक्सलियों के इलाज के लिए ले जाने की आशंका

Update: 2021-04-09 00:47 GMT
3 महिलाओं का अपहरण : CRPF जवान को छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने किया 3 महिलाओं का अपहरण…..स्वास्थ्य कार्यों से जुड़ी है तीनों महिलाएं…..घायल नक्सलियों के इलाज के लिए ले जाने की आशंका
  • whatsapp icon

बीजापुर 9 अप्रैल 2021। बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। CRPF जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है। घटना देर रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। अपहृत महिलाएं में स्वास्थ्य कार्यों से जुड़ी है। जानकारी के मुताबिक अपहृत महिलाओं में मितानिन, मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाएं शामिल हैं।

घटना बीजापुर के गंगालूर थाना थेत्र के कमकानार की बतायी जा रही है। मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा के हाथ बांधकर ले जाने की खबर। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा जानकारी मिली है, मौके के लिए पार्टी को भेजा गया है। तस्दीक़ के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। किसी घायल या बीमार नक्सली के इलाज के लिए ले जाने की आशंका जतायी जा रही है।

Tags:    

Similar News