96 कोरोना मरीज मिले : प्रदेश में आज फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के करीब….रायपुर में आज 35 नये केस मिले … अब 3200 के करीब कुल मरीज पहुंचे… देखिये कहां कितने नये मरीज आये

Update: 2020-07-04 16:33 GMT

रायपुर 4 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3200 के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में आज एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा शतक के आसपास आ गया है। अभी तक प्रदेश में 96 नये कोरोना मरीज मिले हैं। देर शाम 68 नये मरीज मिलने के बाद देर रात उसमें 28 और नये मरीज जुड़ गये। आज अब कुल मरीजों का आंकड़ा 96 पहुंच गयाहै। मरीजों के बाद अब आंकड़ा कुल संक्रमितों का बढ़कर 3161 हो गया है। वहीं 112 मरीजों को आज एक ही दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

आज भी राजधानी रायपुर में प्रदेश में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। आज एक ही दिन में राजधानी से 35 नये केस सामने आये हैं। खास बात ये है कि पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के अलावे छात्र और अलग-अलग वर्ग से लोग आज कोरोना प़ाजेटिव मिले हैं। प्रदेश में अब तक कुल मौक 14 लोगों की हुई है। रायपुर में आज शाम तक 27 मरीज ही थे, लेकिन देर रात 8 और नये मरीज मिले हैं।

आज कोरोना मरीजों के आंकड़े को देखें तो सर्वाधिक 27 मरीज रायपुर से मिले हैं, वहीं बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर चांपा से 7, बिलासपुर से 24, रायगढ़ और दंतेवाड़ा से 3-3, सरगुजा, कोरिया और जगदलपुर से 2-2 और राजनांदगांव से 1 मरीज आज मिले हैं। इससे पहले बिलासपुर में शाम तक सिर्फ 5 मरीज मिले थे, लेकिन देर रात 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

Similar News