8 की मौत : दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत …. जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर… मृतकों में 4 महिलाएं और 3 बचेचे भी शामिल

Update: 2020-12-13 09:07 GMT

जयपुर 13 दिसंबर 2020। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। हादसा एक जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर की हुई है। हादसे में आधा दर्जन से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है। सभी लोग मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले हैं।

यह हादसा निंबाहेड़ा हाईवे पर सदुलखेडा के पास हुआ है। जीप और ट्रक की टक्कर इतनी भयानक थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं। उनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

निंबाहहेड़ा-उदयपुर हाईवे पर हुए इस हादसे में 4 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों में अम्बालाल राठौड (60), नर्मदा (25, राजकुंवर (45, ड्राईवर जीतेन्द्र (30), राहुल (21), शंकरलाल (50)और रूकमणि बाई शामिल हैं. मृतकों के शव सीएचसी निकुम्भ की मर्चुरी में रखे गए हैं.घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

Tags:    

Similar News