72 नये कोरोना मरीज : ब्रेकिंग- आज फिर राजधानी में मिले सर्वाधिक मरीज… .प्रदेश में आंकड़ा अब 3 हजार के पार… अब तक 14 संक्रमितों की हुई मौत

Update: 2020-07-02 14:57 GMT

रायपुर 2 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना का आंकड़ा 3000 के पार कर गया है। आज एक ही दिन में प्रदेश में 72 नये मरीज मिले हैं। इस नये आंकड़े के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या जहां 3013 हो गयी है, तो वहीं कुल 637 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के मुताबिक 24 घंटे में जहां एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है, तो वहीं 59 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी लौटे हैं।

24 घंटे में आज एक बार फिर राजधानी रायपुर में कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिले हैं। कोरोना से 17 नये मामले आज रायपुर में सामने आये हैं। वहीं बेमेतरा में 12, जगदलपुर में 10, बिलासपुर में 9, बलरामपुर में 7, जांजगीर-चांपा से 6, दंतेवाड़ा से 4, सरगुजा से 3, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कांकेर और बालोद से 1-1 मरीज मिले हैं।

Tags:    

Similar News