71 नये मरीज- ब्रेकिंग : रायपुर में आज कोरोना के सर्वाधिक 25 नये मरीज मिले…. प्रदेश में कुल आंकड़ां 1864 पहुंचा…. सर्वाधिक 148 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे

Update: 2020-06-17 15:50 GMT

रायपुर 17 जून 2020। छत्तीसगढ़ में आज 71 नये कोरोना मरीज मिले हैं। रायपुर में आज सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। अभी तक आंकड़े के मुताबिक रायपुर में 25 कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं जांजगीर चांपा में 10, बलौदाबाजार में 8, रायगढ़ में 5, बेमेतरा, कोरबा, गरियाबंद और महासमुंद से 4-4, जशपुर से 3, दुर्ग से 2 और राजनांदगांव-मुगेली से 1-1 नये मरीज मिले हैं।

प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस क756 हो गये हैं, जबकि 1099 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। अगर कोरोना पॉजेटिव केस की बात करें तो प्रदेश में 1864 मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में अभी तक 9 पॉजेटिव मरीजों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना को लेकर सबसे अच्छी बात ये रही कि आज सर्वाधिक 148 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरबा के सर्वाधिक 118 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि रायपुर के 113 मरीज अभी अस्पताल में एडमिट हैं, उसी तरह से बलौदाबाजार से 85 और जांजगीर चांपा से 75 मरीज अस्पताल में कोरोना सें जंग लड़ रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News