51 नये मरीज : बिग ब्रेकिंग – रायपुर में फिर 8 नये कोरोना मरीज मिले….प्रदेश में अब आंकड़ा 1300 के करीब पहुंचा… इस जिले में आज आये सबसे ज्यादा मरीज… देखिये किस जिले में कितने नये केस मिले…
रायपुर 10 जून 2020। तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़ों के बीच आज भी कोरोना के बड़े आंकड़े सामने आये हैं। अभी तक प्रदेश में 51 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अलग-अलग लैब से 17 कोरोना पॉजेटिव आये थे, जबकि एम्स के लैब में हुई जांच में कुल 34 मरीजों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। प्रदेश में आज सर्वाधिक 10 नये मरीज बलरामपुर से मिले हैं, वहीं राजधानी रायपुर में 8 नये केस सामने आये हैं।
वहीं अन्य जिलों की बात करें तो VRD लैब एम्स की तरफ से 34 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें रायपुर में 8, महासमुंद में 7, रायगढ़ में 7, बिलासपुर में 4, राजनांदगांव में 3, कबीरधाम में 2, मुंगेली में 2 और अंबिकापुर में 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।
COVID 19 Update-34 positive tests reported today evening in VRD Lab, AIIMS Raipur with following details-
08 Raipur
07 Mahasamund
07 Raigarh
04 Bilaspur
03 Rajnandgaon
02 Kabirdham
02 Mungeli
01 Ambikapur#CoronaWarriors #CoronaUpdatesInIndia— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) June 10, 2020
वहीं स्टेट लैब की रिपोर्ट के मुताबिक बलरामपुर से 10, कोरोबा और दुर्ग से 2-2 मरीजों के अलावे कोरिया, बिलासपुर और बेमेतरा से एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल पॉजेटिव केस की संख्या अब 1294पहुंच गयी है, वहीं प्रदेश में एक्टिव केस 878 हैं।
आज कुल 17 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई।एक्टिव मरीज़ों की संख्या 861 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/TSqjMw3cHh
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 10, 2020
जानकारी के मुताबिक कोरबा का 100 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल खचाखच भरा है। वहां सभी 100 बिस्तर भरे हैं। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा करोना मरीज एम्स में भर्ती है। यहां 147 मरीज, माना रायपुर में 109 मरीज, रायपुर के आंबेडकर में 100 मरीज, बिलासपुर जिला अस्पताल में 98 मरीज, अंबिकापुर मेडिकल कालेज में 81 मरीज, राजनांदगांव में 82 मरीज, दुर्ग के शंकराचार्य में 66 मरीज भर्ती हैं।