429 कोरोना मरीज: प्रदेश में अब तक 43 कोरोना पोजेटिव की मौत, आज भी चार ने तोड़ा दम….. रायपुर में 198, दुर्ग में 84 मरीज मिले…. देखिये पूरे दिन का फाइनल अपडेट

Update: 2020-07-26 18:19 GMT

रायपुर 26 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में आज 429 नये कोरोना मरीज मिले हैं। खास बात ये है कि आज अभी तक 4 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस अब 7500 के पार पहुंच गया है। आज के 429 केस मिलाकर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 7613 हो गयी है। वहीं 261 मरीजों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 43 पहुंच गया है, जिनमे से 4 मौत आज हुई है। रायपुर में आज फिर 198 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। ये लगातार सातवां दिन है जब प्रदेश में 100 से ज्यादा करोना मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग दूसरा सबसे बड़ा कोरोना संक्रमण का गढ़ बनता जा रहा है। आज दुर्ग से 84 नये मरीज मिले हैं। वहीं बिलासपुर से 22, बलौदाबाजार से 18, राजनांदगांव से 13, कांकेर से 5, जांजगीर से 4, बेमेतरा मुंगेली, सूरजपुर, कबीरधाम से 2-2, बालोद, कवर्धा, धमतरी, कोरबा, मुंगेली से 1-1 मरीज सामने आये हैं।

आज जो चार मौतें हुई है, उनमें रायपुर के नयापारा की 46 वर्षीय महिलाकी मौत हुई है, वो आंबेडकर में भर्ती हुई थी। वहीं एक मौत बलौदाबाजार से बिलाईगढ़ के मरीज की है, वो रायपुर के मेकाहारा में भर्ती था। अन्य बीमारी की वजह से भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं एक मौत सूरजपुर में हुई है, जहां 20 वर्षीय युवक की की मौत हुई है। वो अंबिकापुर मेडिकल कालेज में भर्ती था। वहीं दुर्ग में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उनकी मौत भिलाई में हुई है।

Tags:    

Similar News