33 नये मरीज : ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 2456 पहुंची… राजधानी रायपुर से आज मिले सर्वाधिक मरीज… 128 को मिली अस्पताल से छुट्टी, कुल एक्टिव केस 715
रायपुर 25 जून 2020। छत्तीसगढ़ में आज 33 नये कोरोना मरीज मिले। हालांकि देर रात इन आंकड़ों में बदलाव भी हो सकता है। प्रदेश में अब कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढकर 2456 हो गयी है। हालांकि आज कुल 128 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुआ है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 715 है। हालांकि आज किसी भी मौत की कोई खबर नहीं है।
प्रदेश में अभी तक जो संक्रमित के आंकड़े मिले हैं, उसके मुताबिक रायपुर से 9, राजनांदगांव और रायगढ़ से 4-4, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर और गरियाबंद से 3-3, जगदलपुर से 2, दंतेवाड़ा और बेमेतरा से 1-1 नये मरीज मिले हैं।
इससे पहले बुधवार की देर रात चार मरीज मिले थे, जिनमें सुकमा से 2, बीजापुर, जांजगीर से 1-1 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले थे। प्रदेश में अब तक 12 संक्रमितों की मौत हुई है।