15 राज्यों के 25 जिलों ने कोरोना को किया काबू, 14 दिन में कोई केस नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

Update: 2020-04-13 11:32 GMT

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2020 देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर केस कुछ राज्यों में ही बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 14 दिनों में देश के 15 राज्यों के 25 ऐसे जिले हैं जिन्होंने कोरोना को काबू कर लिया है। इन जिलों में 14 दिनों से एक भी नया मरीज नहीं मिला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, केरल, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, पुडुचेरी, पंजाब, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और तेलंगाना के कुछ जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला है, जबकि इससे पहले इन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे।

Similar News