CG Top News: छत्तीसगढ़ में तनाव का माहौल, नौकरी दिलाने के नाम पर गैंगरेप, एक क्लिक में पढ़ें छत्तीसगढ़ की आज की हर बड़ी और ब्रेकिंग खबर!
CG Top News Today: गरियाबंद जिले में सांप्रदायिक हिंसा, छत्तीसगढ़ में हेरोइन का पंजाब कनेक्शन और नौकरी के नाम पर गैंगरेप समेत पढ़िए CG की दिनभर की बड़ी और ब्रेकिंग खबरें.

CG Top News Today: गरियाबंद जिले में सांप्रदायिक हिंसा, छत्तीसगढ़ में हेरोइन का पंजाब कनेक्शन और नौकरी के नाम पर गैंगरेप समेत पढ़िए CG की दिनभर की बड़ी और ब्रेकिंग खबरें.
Live Updates
- 2 Feb 2026 7:43 PM IST
Raigarh News: छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन युवतियां और दो युवकों को पकड़ा है। आरोपी के द्वारा किराए के मकान में बाहर से युवतियां बुलाकर देहव्यापार करवाया जा रहा था।
- 2 Feb 2026 7:42 PM IST
CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव है इसलिए यहां के लोग शांति प्रिय है। उन्होंने संत समागम समारोह दामाखेड़ा की राशि 50 लाख रूपये से बढाकर 75 लाख रूपये करने की घोषणा की।
- 2 Feb 2026 7:41 PM IST
CG Crime News: पंजाब के रास्ते छत्तीसगढ़ में हेरोइन स्मगल किया जा रहा है। इसका खुलासा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने की है। अंर्तराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने तीन तस्करों को 34 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।
- 2 Feb 2026 7:40 PM IST
CG Crime News: NH पर क्राइम: फिल्मी स्टाइल में कार ले उड़े लुटेरे, लुटेरों की उम्र महज 30-35 साल
2 February 2026| बिलासपुर। रात में सफर कर रहे हैं तो अनजान जगहों पर बिलकुल भी ना रुकें और देर रात तक सफर पर ना निकले। देर रात सफर करने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की जान पर बन आई थी। बिलासपुर में क्राइम की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है
- 2 Feb 2026 7:38 PM IST
CG News: भीषण आग, सामान जलकर खाक: सरगुजा में कपड़ा दुकान में देर रात लगी आग, शाॅर्ट सर्किट बनी वजह
CG News: सरगुजा में बीती रात बतौली एनएच के किनारे संचालित कपड़ा दुकान में आगजनी की घटना घट गई। आगजनी के कारण दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।
- 2 Feb 2026 7:37 PM IST
Durg Suicide News: आजकल हर किसी को इंस्टाग्राम रील बनाने का चस्का चढ़ा हुआ है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से अजीबो गरीब खबर सामने आयी है. यहाँ पति पत्नी के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद हो (Durg Suicide News) गया. जिससे नाराज होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली. उसने फांसी लगाकर जान दे दी.
- 2 Feb 2026 7:36 PM IST
CG Crime News: नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला! खनिज माफियाओं की दंबगाई, पढ़िए क्या है मामला
CG Crime News: रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने गए छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के एक नायब तहसीलदार पर रेत माफिया के गुर्गों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे नायब तहसीलदार पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर चढ़ा ही दिया था। ऐनवक्त पर अधिकारी ने अगर सुझबुझ से काम ना लिया हाेता तो अनहोनी घटना घट ही जाती।
- 2 Feb 2026 7:35 PM IST
Chhattisgarh Gariaband Violence: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रविवार देर रत को सांप्रदायिक तनाव अचानक हिंसा में बदल गया। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुधकैयां गांव में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद आगजनी, पथराव और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
- 2 Feb 2026 7:34 PM IST
Surajpur Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ मामी भांजा की लव स्टोरी का खौफनाक अंत देखने को मिला है. एक युवक ने लिव-इन में रह रही अपनी मामी हत्या कर (Surajpur Murder News) दी. पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से काट डाला.









