CG News: भीषण आग, सामान जलकर खाक: सरगुजा में कपड़ा दुकान में देर रात लगी आग, शाॅर्ट सर्किट बनी वजह
CG News: सरगुजा में बीती रात बतौली एनएच के किनारे संचालित कपड़ा दुकान में आगजनी की घटना घट गई। आगजनी के कारण दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।

2 February 2026| सरगुजा। सरगुजा में बीती रात बतौली एनएच के किनारे संचालित कपड़ा दुकान में आगजनी की घटना घट गई। आगजनी के कारण दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। शॉर्ट सर्किट को वजह बताई जा रही है। देर रात आगजनी की घटना के चलते फायर ब्रिगेड भी काफी देर से पहुंचा। जब तक रेस्क्यू शुरू होता आधे से अधिक सामान जलकर खाक हो गया था।
अंबिकापुर-सीतापुर मेनरोड में बतौली के शांतिपारा में बीती रात कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना बतौली थाना क्षेत्र का है। शांतिपारा में नेशनल हाईवे के किनारे संचालित अमित क्लाथ स्टोर्स में देर रात भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं एवं आग की लपटें निकलते देख रात तकरीबन 2.30 बजे हाईवे से गुजर रहे चारपहिया वाहन सवारों ने गाड़ी रोकी एवं दुकान के बगल में निवासरत परमेश्वर गुप्ता को उठाकर आगजनी की सूचना दी। परमेश्वर गुप्ता ने अमित क्लाथ स्टोर्स के संचालकों को उठाया और दुकान में लगी भीषण आग के बारे में बताया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। दुकान के भीतर भीषण आग लगी हुई थी। आलम ये कि आग की लपटें बाहर निकल रही थी। दुकान का भारी भरकम शटर पूरी तरह लाल हो गया था। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती और रेस्क्यू प्रारंभ करते इसके पहले ही पूरी दुकान जलकर खाक हो गया था।
दुकान संचालक नवीन गुप्ता परिवार के साथ दुकान के पीछे घर में निवास करता है। दुकान के संचालक नवीन गुप्ता ने बताया कि रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर घर में चले गए थे। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी होगी।
बाल-बला बचा किनारा दुकान
कपड़ा दुकान के ठीक बाजू में किराने की दुकान है। आग की भयावह लपटें दुकान के बाहर तक फैल रही थी। फायर ब्रिगेड के आने में जरा भी देरी होती तो कपड़ा दुकान की लपटें किनारा दुकान तक पहुंच जाती। किनारा दुकान में आग लगती तो आगजनी की घटना और भी भयावह हो जाती।
