Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: NH पर क्राइम: फिल्मी स्टाइल में कार ले उड़े लुटेरे, लुटेरों की उम्र महज 30-35 साल

CG Crime News: बिलासपुर में कुछ चोर फिल्मी स्टाइल में कार चुरा कर ले गए...

CG Crime News: NH पर क्राइम: फिल्मी स्टाइल में कार ले उड़े लुटेरे, लुटेरों की उम्र महज 30-35 साल
X
By Radhakishan Sharma

2 February 2026| बिलासपुर। रात में सफर कर रहे हैं तो अनजान जगहों पर बिलकुल भी ना रुकें और देर रात तक सफर पर ना निकले। देर रात सफर करने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की जान पर बन आई थी। बिलासपुर में क्राइम की खबरें लगातार बढ़ती जा रही है ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां कार लुटेरे चार युवकों ने कार सवार के साथ पहले जमकर मारपीट की, कार में सवार महिलाओं को बाहर निकाला और चाबी छिनकर कार ले उड़े। यह वाकया देर रात नेशनल हाईवे पर हुआ। घटना एनएच-130 पर रतनपुर के पास की है। लुटेरे दो अलग-अलग कार में आए थे और उनकी संख्या चार थी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपिका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता निवासी विजय कुमार राज किसान हैं। शनिवार दोपहर वह अपने समधन ब्रिज बाई की कार में सवार होकर ताला महोत्सव मेला देखने संबलपुरी बिल्हा गए थे। उसके साथ समधन ब्रिज बाई, विमला गोड़ और बृहस्पति गोड़ भी थे। मेले देखने के बाद संबलपुरी से रात तकरीबन 2.30 बजे माचा डोली बांगो लौटने के लिए निकले।

रात तकरीनब 3.35 बजे एनएच-130 पर रतनपुर के पास ढाबा के सामने कार रोकी। वहां पहले से दो कार खड़ी थी। सामने सफेद रंग की क्रेटा और पीछे हरे रंग की कार से चार लोग नीचे उतरे और उनकी कार के पास आए और इशारों ही इशारों में कार से बाहर निकलने के लिए कहा। विजय के कार से बाहर निकलते ही युवकों ने कार की चाबी मांगी। मना करने पर उन्होंने हाथ-मुक्की करते हुए मारपीट की और कार की चाबी छीन ली। युवकों ने पीछे बैठी महिलाओं को भी कार से बाहर उतार दिया और कार लेकर अंबिकापुर रोड की ओर भाग निकले। कार में तीन मोबाइल फोन और एक पर्स रखा था, जिसमें 7-8 हजार रुपए थे। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि लुटेरों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। सभी टी-शर्ट और जींस पहने हुए थे। एक आरोपी के चेहरे पर काले धब्बे का निशान था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story