Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: देहव्यापार का खुलासा, तीन युवती और दो युवक पकड़ाए, बाहर से लड़किया बुलाकर किराए के घर में चल रहा था देहव्यापार...

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन युवतियां और दो युवकों को पकड़ा है। आरोपी के द्वारा किराए के मकान में बाहर से युवतियां बुलाकर देहव्यापार करवाया जा रहा था।

Raigarh News: देहव्यापार का खुलासा, तीन युवती और दो युवक पकड़ाए, बाहर से लड़किया बुलाकर किराए के घर में चल रहा था देहव्यापार...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार में लिप्त तीन लड़कियां और दो युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने आरोपी व ग्राहक समेत तीन युवतियों को पकड़ा है। तीनों युवतियों बाहर से पहुंची थी। आरोपी मोटी रकम का लालच देकर युवतियों को बुलवाता था।

दरअसल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अनैतिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की गई।

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना पर तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन पर थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर रेड की योजना बनाई गई।

पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया

पुलिस द्वारा पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर एकाएक छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर मकान के अंदर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार तथा एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड पाए गए। मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

किराए के मकान में चल रहा था देहव्यापार

पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि डिंपी इजारदार मकान का किरायेदार है, जो महिलाओं को लाकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाता था। वह उसी सिलसिले में वहां आया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी डिंपी किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार करा रहा था। आरोपी खुद इसका संचालन व प्रबंधन करता था तथा दलाली की भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, पाइंटर द्वारा आरोपी को दिया गया रकम एवं आपत्तिजनक सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त किया।

एसएसपी का संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह “जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।”

इस सफल कार्रवाई में एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, एएसआई नंद कुमार, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक राजेश सिदार, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रेनू मंडवी सिंह, प्रशांत पंडा, रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार और महिला आरक्षक मेनका चौहान, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

1. डिंपी उर्फ राहुल इजारदार, पिता जीवनलाल इजारदार, उम्र 40 वर्ष, निवासी संतोष सोनी का मकान, केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़

2. नागेंद्र विश्वकर्मा, पिता विनोद विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड, रायगढ़

उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्धथाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story