Begin typing your search above and press return to search.

Surajpur Crime News: मामी-भांजे की लव स्टोरी: जिस भांजे के लिए पति-बेटी को छोड़ा, उसी ने ली जान... साथ में केक काटा, शराब पी, फिर किया क़त्ल

Surajpur Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ मामी भांजा की लव स्टोरी का खौफनाक अंत देखने को मिला है. एक युवक ने लिव-इन में रह रही अपनी मामी हत्या कर (Surajpur Murder News) दी. पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से काट डाला.

Surajpur Crime News
X

Surajpur Crime News

By Neha Yadav

Surajpur Crime News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ मामी भांजा की लव स्टोरी का खौफनाक अंत देखने को मिला है. एक युवक ने लिव-इन में रह रही अपनी मामी हत्या कर (Surajpur Murder News) दी. पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से काट डाला.

युवक ने की मामी की हत्या

मामला जिले के मोरभंज गांव का है. मृतका की पहचान पिंकी सोलंकी (26 साल) के रूप में हुई है. जबकि आरोपी हेमंत सोलंकी (24 साल) है. जो उसका प्रेमी है. आरोपी हेमंत सोलंकी ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने पिंकी सोलंकी को होटल ले गया, वाहन उसे शराब पिलाई और फिर नशे का फायदा उठाकर कर वारदात को अंजाम दिया.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक़, मृतिका पिंकी सोलंकी की शादी करीब 9 साल पहले भैसामुंडा के रहने वाले शिवदास सोलंकी से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था. कुछ समय बाद काम की तलाश में दोनों अंबिकापुर आ गए. यहीं उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया.

मामी भांजा का चल रहा था प्रेम प्रसंग

सब कुछ सही चल रहा था. इसी बीच शिवदास का सगा भांजा हेमंत सोलंकी (24 साल) काम की तलाश में अंबिकापुर आया. वह भी अपने मामा हेमंत सोलंकी और मामी पिंकी सोलंकी के साथ रहने लगा. इसी दौरान हेमंत और पिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. दोनों में अवैध सम्बन्ध चलने लगा. यह इस कदर बढ़ा कि पिंकी ने अपने पति शिवदास और बच्ची को भी छोड़ दिया. वह अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी. यहाँ भी उसने एक बच्चे को जन्म दिया. पिंकी और हेमंत की एक पांच माह की बच्ची है.

विवाद के बाद भांजे ने ली जान

धीरे धीरे इनके रिश्तों में दरार आने लगी. पिंकी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती थी. जो हेमंत को बिलकुल भी पसंद नहीं था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. जिसके बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी. लेकिन हेमंत के दिमाग में कुछ और ही प्लान था. वह पिंकी की हत्या प्लान बना रहा था.

साथ में केक काटा फिर मार डाला

साजिश के तहत उसने 29 जनवरी को अपना बर्थडे मनाने के बहाने उसने पिंकी को बुलाया और होटल ले गया. जहाँ साथ में केक काटा. बाद में दोनों ने साथ में शराब पी. उसके बाद उसे से पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया. वहां जंगल के अंदर ले गया. दुपट्टे से उसका गला घोंटा और फिर चाकू से गला काट डाला. हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

इधर पिंकी का पता नहीं चलने पर छोटी बहन रिंकी पाटिल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी. पुलिस ने ततकाल कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमंत सोलंकी को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश का जेल भेज दिया गया है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story