CG Top News Today: रायपुर से बस्तर तक छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर, एक क्लिक में पढ़ें | NPG News
CG Top News Today: छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें- रायपुर, बस्तर, बिलासपुर से लेकर पूरे राज्य की ब्रेकिंग अपडेट्स। पढ़ें राजनीति, सुरक्षा, मौसम और प्रशासन से जुड़ी टॉप न्यूज़।

CG Top News Today: छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें- रायपुर, बस्तर, बिलासपुर से लेकर पूरे राज्य की ब्रेकिंग अपडेट्स। पढ़ें राजनीति, सुरक्षा, मौसम और प्रशासन से जुड़ी टॉप न्यूज़।
Live Updates
- 31 March 2026 7:23 PM IST
CG Teacher News: प्राइमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षकों को टेट पास करने की अनिवार्यता का मुद्दा अब गरमाने लगा है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया TFI के बैनर तले देशभर के शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। 4 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
- 31 March 2026 7:20 PM IST
Dantewada News: नक्सल मुक्त बनाने की समयसीमा के अंतिम दिन पांच इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 4 महिलाएं भी शामिल है। सरकार ने इन नक्सलियों पर 9 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
- 31 March 2026 7:19 PM IST
CG में मंत्री के काफिले पर पत्थरबाजी, चार नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा, मंत्री ने पुलिस से ये कहा...
CG News: छत्तीसगढ़ कोरबा में मंत्री के काफिले में खड़ी गाड़ी में पत्थरबाजी की घटना से कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पत्थरबाजी की यह घटना पहली बार हुई थी, लिहाजा सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों और अफसरों की सक्रियता भी इसी अंदाज में बढ़ गई थी।
- 31 March 2026 7:17 PM IST
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ के सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूल में कार्यरत 80 हजार शिक्षकों को टेट की परीक्षा दिलानी होगी और पास करना भी जरुरी है। टेट परीक्षा पास ना करने की स्थिति में नौकरी जाने का खतरा बना रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा पास करने की अनिवार्यता रख दी है।
- 31 March 2026 7:16 PM IST
Balrampur News: छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करी मामले में पहली बार एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति मवेशियों की तस्करी कर उनसे मिले रूपए को पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाता था।
- 31 March 2026 7:15 PM IST
Bilaspur High Court: शिक्षा के अधिकार कानून का छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में नियमानुसार पालन ना होने की शिकायत करते हुए भिलाई निवासी सीवी भगवंत राव ने अधिवक्ता देवर्षि ठाकुर के माध्यम से छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जानकारी मांगी है।
- 31 March 2026 7:14 PM IST
IPS SRP Kalluri: छत्तीसगढ़ में वर्ष 1990 के आसपास से नक्सली गतिविधि शुरू हो चुकी थी। वर्ष 2000 में राज्य बनने के बाद तेजी से नक्सल हिंसा ने सिर ऊपर उठा लिया। इसके ठीक चार साल बाद से बलरामपुर रामानुजगंज जिले में नक्सलियों पर एक आईपीएस ने लगाम कसनी शुरू कर दी थी...
- 31 March 2026 7:13 PM IST
Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट सत्र के दौरान धर्मांतरण को लेकर महत्वपूर्ण बिल पेश किया है। इसमें सजा का कड़ा प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार के बिल के बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीड़ित की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा...
- 31 March 2026 7:12 PM IST
Bhilai Suicide Case: मोहन रामटेके की आत्महत्या मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी महिला सहयोगी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
- 31 March 2026 7:10 PM IST
थानों में जब्त एक हजार गाडि़यों को लेने नहीं आ रहे शराबी, हलाकान पुलिस अब करेगी नीलामी
CG News: छत्तीसगढ़ के एक जिले के थानों में दोपहिया वाहनों का अंबार लग गया है। चेकिंग में पकड़े गए इन वाहनों को वापस लेने के लिए कोई नहीं आ रहा है। दरअसल जनवरी से मार्च 2026 तक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया था, इसमें जितने वाहन मालिक शराब के नशे में मिले, उनकी गाडि़यों को जब्त कर लिया गया है।










