Begin typing your search above and press return to search.

Dantewada News: डेडलाइन के आखिरी दिन 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें 4 महिलाए भी, 9 लाख का था इनाम, 40 घातक डम्प हथियार बरामद....

Dantewada News: नक्सल मुक्त बनाने की समयसीमा के अंतिम दिन पांच इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 4 महिलाएं भी शामिल है। सरकार ने इन नक्सलियों पर 9 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

Dantewada News: डेडलाइन के आखिरी दिन 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें 4 महिलाए भी, 9 लाख का था इनाम, 40 घातक डम्प हथियार बरामद....
X
By Sandeep Kumar

Dantewada News: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पांचों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सरकार ने पांचों माओवादियों पर 9 लाख का इनमा घोषित कर रखा था। नक्सलियों से हुए पूछताछ के बाद पुलिस ने इंसास, एसएलआर, बीजीएल समेत 40 घातक डम्प हथियार बरामद किए है। 2024 से अभी तक 607 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति पूर्व सामाजिक जीवन हेतु अग्रसर हुए है। इसके अतिरिक्त जिले में 54 माओवादियों को मार गिराया गया और 92 माओवादियों को गिरफतार किया गया।

मालूम हो कि दंतेवाड़ा के सुरक्षाबलों ने अन्य सीमावर्ती जिलों बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा के साथ कई नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल रहा, जिसमें शीर्ष कैडरो के माओवादियों को मार गिराया गया था। साथ ही दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के पश्चिम बस्तर डिवीजन के एसीएम सोमे कड़ती, पार्टी सदस्य लखमा ओयाम, सरिता पोड़ियाम, जोगी कलमू व मोटी ओयाम जैसे प्रमुख नक्सल कैडर मुख्यधारा में लौट आए।

सरेंडर माओवादियों के डम्प से 8 नग एसएलआर रायफल, 3 नग इंसास रायफल, 1 नग कारबाईन, 1 नग 303 रायफल, 5 नग बीजीएल लाॅन्चर सहित कुल 40 हथियार बरामद कर वर्तमान में कमजोर हो चुके माओवादी संगठन के सैन्य बल क्षमता को आघात पहुंचाया है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने दन्तेवाड़ा पुलिस लाईन कारली में आज ‘‘पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के अंतर्गत हिंसा का मार्ग त्याग कर समाज की मुख्याधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।

इस कार्यक्रम आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), DIG सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश चौधरी, कलेक्टर दन्तेवाड़ा देवेश ध्रुव, एसपी दन्तेवाड़ा गौरव राय, कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ गोपाल यादव समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आत्मसमर्पण करने वाले कैडर में माओवादी संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें 1 भैरमगढ़ एरिया कमेटी (एसीएम), 3 भैरमगढ़ एरिया कमेटी (पार्टी सदस्य) व 1 गंगालूर एरिया कमेटी (पार्टी सदस्य) शामिल है। इन सभी पर मिलाकर लगभग 9 लाख रूपये की इनाम राशि घोषित है।

उल्लेखनीय है कि, आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों द्वारा प्रदान की गई सूचनाओं एवं अन्य खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नक्सल विरोधी अभियानों के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण हथियारों की बरामदगी की गई है।

आज (31 मार्च) को आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची

1.एसीएम/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सोमे कड़ती पिता टोकडा कड़ती उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोदीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (05 लाख)।

2.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी लखमा ओयाम पिता मोंडा ओयाम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (01 लाख)।

3.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सरिता पोड़ियाम पिता पण्डरू पोड़ियाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिंगुम नयापारा थाना जंगला जिला बीजापुर (01 लाख)।

4.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी जोगी कलमू पिता सोमडा कलमू उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी नेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर (01 लाख)।

5.पार्टी सदस्य/गंगालूर एरिया कमेटी मोटी ओयाम पिता हुंगा ओयाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीडिया कुप्पागुडापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (01 लाख)।

आईजी बस्तर रेंज ने कहा कि ‘‘पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ पहल के माध्यम से हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वालें युवाओं को पुनर्वास, सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। इस पहल का उदेश्य क्षेत्र में शांति, विकास और विश्वास के वातावरण को और अधिक सुद्ढ़ बनाना है, ताकी बस्तर क्षेत्र में शांति और प्रगति की नई संभावनाए साकार हो सके।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story