Begin typing your search above and press return to search.

टेट का विरोध: टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में इस दिन होगा राष्ट्र व्यापी आंदोलन, VIRAL VIDEO की होने लगी चर्चा...

CG Teacher News: प्राइमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षकों को टेट पास करने की अनिवार्यता का मुद्दा अब गरमाने लगा है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया TFI के बैनर तले देशभर के शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। 4 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

टेट का विरोध: टीचर फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में इस दिन होगा राष्ट्र व्यापी आंदोलन, VIRAL VIDEO की होने लगी चर्चा...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।31 मार्च 2026| प्राइमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षकों को टेट पास करने की अनिवार्यता का मुद्दा अब गरमाने लगा है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया TFI के बैनर तले देशभर के शिक्षक एकजुट हो रहे हैं। 4 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर का एक VIDEO तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वे एकजुटता की अपील कर रहे हैं और रामलीला मैदान में प्रभावी उपस्थिति की बात भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के शिक्षक संगठनों के विभिन्न ग्रुपों में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर का एक VIDEO अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर टेट परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में चार अप्रैल को हाेने वाले राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन में शिक्षकों की सहभागिता की अपील करते सुनाई दे रहे हैं। टेट की अनिवार्यता के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बड़े आंदोलन हुए हैं। इन राज्यों में आंदोलन के दौरान शिक्षकों की एकजुटता भी दिखाई दी है।राठौर ने कहा, 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले हम सभी ने आंदोलन किया था। टेट परीक्षा के विरोध में फेडरेशन ने ही पहली आवाज उठाई थी। प्रातीय संयोजक केदार जैन, राष्ट्रीय संगठन से जुड़े हैं और उनके संपर्क में है। चार अप्रैल को टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के शिक्षक एक हो, यह नारा हमने दिया है। शिक्षकों से अपील करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राठौर कहते सुनाई दे रहे हैं, टेट पास होने वाले शिक्षक, टेट पास ना होने वाले शिक्षकों का सहयोग करें। हम सभी शिक्षक एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ें, निश्चित रूप से जीत हमारी ही होगी टेट शिक्षकों से अनुरोध किया जो लोग टेट नहीं है उनका मदद करें और संगठित रहिए। अपने लिए स्वार्थी ना बने।

प्रांतीय अध्यक्ष राठौर ने ये भी किया साफ

फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष राठौर ने कहा, हम विभागीय टेट नहीं दिलाना चाहते, टेट की परीक्षा हो तो ओड़िशा की तर्ज पर होना चाहिए। बिहार की तर्ज पर नियम बनाना चाहिए ,जिसमें 40 फीसदी अंक पाने शिक्षकों को पास माना जाना चाहिए। चार अप्रैल को टीएफआई के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन में शामिल होने शिक्षकों से अपील करते सुनाई दे रहे हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story