Begin typing your search above and press return to search.

CG TET: शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में दिल्ली में हुंकार भरेंगे छत्तीसगढ़ के शिक्षक, सैकड़ों टीचर्स होंगे शामिल, केदार जैन बोले-...

CG TET: 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' का विशाल राष्ट्रीय आंदोलन आयोजित किया गया है... शिक्षक नेता केदार जैन मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक शामिल होंगे..

CG TET: शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में दिल्ली में हुंकार भरेंगे छत्तीसगढ़ के शिक्षक, सैकड़ों टीचर्स होंगे शामिल, केदार जैन बोले-...
X
By Sandeep Kumar

CG TET: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सैकड़ों शिक्षक आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले होने वाले इस विशाल प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की विसंगतियों और इसके अनिवार्य प्रावधानों के प्रति अपना विरोध प्रकट करना है।

इस आंदोलन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन एवं मनीष मिश्रा करेंगे। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में शिक्षक इस आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगों को पहुँचाने के लिए दिल्ली कूच की तैयारी कर चुके हैं।

विरोध के मुख्य कारण

TET की अनिवार्यता पर आपत्ति: फेडरेशन का तर्क है कि वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों पर पात्रता परीक्षा थोपना उनके भविष्य के साथ अन्याय है।

नीतियों में संशोधन की मांग: शिक्षक संगठन मांग कर रहे हैं कि पात्रता परीक्षा के नियमों में सरलीकरण किया जाए या पूर्व से कार्यरत शिक्षकों को इससे मुक्त रखा जाए।

राष्ट्रीय मंच पर एकता: इस आंदोलन के माध्यम से देशभर के शिक्षक एकजुट होकर देश के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने की मांग एवं शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़ी नीतियों में सुधार की मांग करेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन ने कहा...

"छत्तीसगढ़ का शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सदैव मुखर रहा है। शिक्षक पात्रता परीक्षा की जटिलताओं और इसके प्रतिकूल प्रभावों के कारण शिक्षकों में भारी असंतोष है। हम 4 अप्रैल को रामलीला मैदान से केंद्र सरकार को यह बताने जा रहे हैं कि नीतियों का निर्माण शिक्षकों की गरिमा और उनके अनुभव को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।"

तैयारियां पूर्ण: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला इकाइयों से शिक्षकों के जत्थे दिल्ली के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। केदार जैन ने प्रदेश के सभी प्रभावित शिक्षकों से अपील की है कि वे इस लोकतांत्रिक लड़ाई का हिस्सा बनकर अपनी आवाज बुलंद करें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story