Begin typing your search above and press return to search.

CG में मंत्री के काफिले पर पत्थरबाजी, चार नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा, मंत्री ने पुलिस से ये कहा...

CG News: छत्तीसगढ़ कोरबा में मंत्री के काफिले में खड़ी गाड़ी में पत्थरबाजी की घटना से कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पत्थरबाजी की यह घटना पहली बार हुई थी, लिहाजा सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों और अफसरों की सक्रियता भी इसी अंदाज में बढ़ गई थी।

CG में मंत्री के काफिले पर पत्थरबाजी, चार नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा, मंत्री ने पुलिस से ये कहा...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा।31 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ कोरबा में मंत्री के काफिले में खड़ी गाड़ी में पत्थरबाजी की घटना से कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पत्थरबाजी की यह घटना पहली बार हुई थी, लिहाजा सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों और अफसरों की सक्रियता भी इसी अंदाज में बढ़ गई थी। पुलिस ने पत्थरबाजी के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने नाबालिगों को छोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित साहू समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर पत्थर का टुकड़ा आकर गिरा। इसकी जानकारी मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू की और मौके पर मौजूद चार नाबालिगों को चौकी बुलाकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया, यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था। पूछताछ में पता चला, बच्चे भवन के पास खेल रहे थे और खेल-खेल में ही पत्थर उछलकर अनजाने में काफिले की गाड़ी को लग गया था।

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद नाबालिगों को छोड़ा गया

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने खुद चौकी में फोन किया। उन्होंने कहा, बच्चों के भविष्य का सवाल है और घटना खेल-खेल में घटी है, लिहाजा उन्हें छोड़ दिया जाए। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि यह एक आकस्मिक घटना थी। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने यह भी साफ कहया है, मामले में किसी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story