दूसरे दिन का खेल समाप्त, रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड मजबूत…

Update: 2021-02-06 10:38 GMT

नईदिल्ली 6 फरवरी 2021. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम रूट के दोहरे शतक की मदद से 8 विकेट खोकर 555 रन बना लिया है. स्टंप पर जैक लीच 6 रन और डोमिनिक बैस 28 रन बनाकर जमे हुए हैं. सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

दूसरे दिन का खेल समाप्त, रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड मजबूत भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में आ गयी है. रूट के दोहरे शतक की मदद से इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 555 रन बना लिया है. स्टंप पर जैक लीच 6 रन और डोमिनिक बैस 28 रन बनाकर जमे हुए हैं.

इशांत शर्मा ने एक ही ओवर में इंग्लैंड के दो विकेट चटकाये. जिसमें उन्होंने बटलर को 30 के स्कोर पर बोल्ड किया. उसके बाद जोफ्रा ऑर्चर को बिना खाता खोले बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 545 रन है.

शाहबाज नदीम आखिरकार पांव जमा चुके जो रूट को आउट करने में सफल रहे. रूट के दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 500 के स्कोर को पार कर लिया है. खेल के दूसरे दिन आज इंग्लैंड 6 विकेट के नुकसान पर 521 रन बनाकर खेल रही है. इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 445 रन हो गया है. रूट 203 रन बनाकर लगातार खेल रहे हैं. पहले टोस्ट में इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है. काफी लंबे समय से विकेट के लिए जद्दोजहद कर रही टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी मिल गई है. नदीम की गेंद पर स्टोक्स आउट हो गये है. स्टोक्स ने 118 गेंद में 82 रन की पारी खेली.

दूसरे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम रहा. इंग्लैंड ने इस सेशन में बिना कोई विकेट गंवाए 355 रन बना लिये हैं. स्टोक्स 63 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं रूट नाबाद 156 रन बना चुके हैं. अभी खेल में लंच हुआ है. दोनों बल्लेबाज पूरी तरह क्रीज पर जम चुके हैं. इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 350 रन पार कर गया है. स्टोक्स ने अपना हाफ सेंचुरी (63) पूरा कर लिया है. वहीं, रूट 156 रन पर हैं.

इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाज पूरी तरह क्रीज पर जम चुके हैं. इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 326 रन है. स्टोक्स 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. रूट 151 रन पर हैं. 100 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 284 रन है. बेन स्टोक्स 12 और जो रूट 137 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. बेन स्टोक्स और जो रुट क्रीज पर डटे हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन नाबाद 128 रन बनाने वाले जो रूट पारी के 87 वें ओवर में थोड़ा असहज दिख रहे थे. इसके बाद भारतीय कप्तान कोहली ने उनकी मदद की. पारी के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उन्हें कराहते हुए देखा गया. रूट को मुश्किल में देख कप्तान विराट कोहली ने उनकी मदद की, जिसके बाद रूट ने बैटिंग करना जारी रखा. बीसीसीआइ ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया. फैंस कोहली के इस मदद की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले

खिलाड़ी देश

कॉलिन काउड्रे इंग्लैंड

जावेद मियांदाद पाकिस्तान

गॉर्डन ग्रीनीज वेस्टइंडीज

एलेक स्टीवर्ट इंग्लैंड

इंजमाम-उल-हक पाकिस्तान

रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया

ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका

हाशिम अमला साउथ अफ्रीका

जो रूट इंग्लैंड

 

Tags:    

Similar News