चेहरा छिपाती नजर आईं ट्विंकल खन्ना, कहा- इंतजार करिए, जल्द करूंगी खुलासा

Update: 2020-03-13 15:25 GMT

मुंबई 13 मार्च 2020. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसके कारण वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वीडियो में ट्विंकल खन्ना पेपर से चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को ट्विंकल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ये वो चीज है जो हम तब करेंगे जब हमारे पास मास्क खत्म हो जाएंगे। मैं क्यों ऐसा कर रही हूं? मैं नए प्रोजेक्ट के लिए यूनिब्रो (जुड़ी हुई भौंहें) तैयार कर रही हूं। बडे़ खुलासे के लिए तैयार रहिए। ट्विंकल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वह लंबे अर्से बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। खैर, अब मामला क्या है इसका खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ही करेंगी।

Similar News