Anjali Arora Film Role: कच्चा बादाम गर्ल बनेंगी एक्ट्रेस, हाथ लगी बड़ी फिल्म, निभाएंगी माता सीता का रोल...

Anjali Arora Film Role: कच्चा बादाम गर्ल बनेंगी एक्ट्रेस, हाथ लगी बड़ी फिल्म, निभाएंगी माता सीता का रोल...

Update: 2024-05-04 14:51 GMT

Anjali Arora

Anjali Arora Film Role: मुंबई। कंगना रनौट के ओटीटी शो लॉकअप से अपनी खास पहचान बनाने वालीं अंजलि अरोड़ा युवा दिलों की धड़कन मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अपने कमाल के डांस वीडियो को लेकर उनका नाम आए दिन चर्चा का विषय बनता रहता है। अंजलि अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सनसनी मचाते रहती हैं। उनकी एक-एक अदा पर फैंस मर-मिटते हैं। खासतौर पर अंजिल के डांस रील वीडियो काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर वो 'कच्चा-बादाम गर्ल' के नाम से फेमस हैं। अंजिल अब सोशल मीडिया स्टार से आगे बढ़कर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। उनके नाम और शोहरत में बढ़ोत्तरी होने वाली है। अंजिल अरोड़ा को एक पीरियड ड्रामा फिल्म में बड़ा रोल ऑफर किया गया है। एक्ट्रेस जल्द ही पर्दे पर इस खास रोल निभाती नजर आएंगी।

दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू में अंजलि ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वो सीता के रोल को पा कर खुश और खुद को धन्य महसूस करती हैं। सीता एक ऐसा किरदार है जिसे कोई मना नहीं कर सकता है। अंजलि ने आगे बताया कि उन्हें खुद नही पता ये रोल उनकी झोली कैसे आ गिरा। इस बारे में जब उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक से बात की तो पता चला कि सीता के लिए कुछ और एक्ट्रेसेज को शॉर्टलिस्ट किया गया था।उन्हें मुझमें कुछ नज़र आया और मेकर्स ने इस रोल के लिए मुझे चुना। अंजलि ने ये भी बताया कि पिछले महीने ही उन्हें फाइनल कर दिया गया था तब से वो सीता और रामायण पर अपनी रिसर्च कर रही हैं। उन्होंने खुद को सीता बनाने के लिए पढ़ाई शुरू कर दी है। अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही श्री रामायण कथा को प्रकाश महोबिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। वैसे नितेश तिवारी की रामायण भी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस रामायण में रणबीर कपूर को राम और साई पल्लवी को सीता के किरदार में देखा जाएगा। हाल में सेट से दोनों एक्टर्स की तस्वीरें भी लीक हुईं थीं। अब देखना होगा इन दोनों रामायण में से ऑडियंस किसे अपना प्यार देती है।

Tags:    

Similar News