राजधानी में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक को चाकू से गोदा, हुई मौत…पुलिस जांच में जुटी

Update: 2021-01-17 23:38 GMT

रायपुर 16 जनवरी 2021। राजधानी में आज तड़के सुबह हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम एम साईं था, जो खमतराई इलाके का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक मृतक एम साईं का मोहल्ले की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और आरोपी कोच्चि नामक युवक भी उसी लड़की से प्रेम करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आये दिन विवाद भी होता रहता था। आज सुबह जब मृतक एम साईं लड़की के साथ घूम रहा था, उस दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और मृतक से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से एम साईं के शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।

Tags:    

Similar News